
नई दिल्ली:-
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस ने दुनियाभर के देशों में कोहराम मचाया हुआ है। इस वायरस से दुनियाभर में 1 लाख 18 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं जबकि 19 लाख से ज्यादा लोग इस संक्रमण के शिकार हैं। भारत में मौतों का आंकड़ा 339 और संक्रमित मरीजों की संख्या 10363 हो गई है। इनमें से 8988 एक्टिव केसेस, 1035 स्वस्थ हुए। कोरोना वायरस से जुड़ा हर अपडेट-
- पीएम मोदी ने कहा, कोरोना वैश्विक महामारी, आपने कष्ट सहकर भी देश को बचाया।
- कोरोना से होने वाले नुकसान को टालने में सफल रहें।
- आज विश्व में कोरोना वैश्विक महामारी की जो स्थिति है, आप उसे भली-भांति जानते हैं। अन्य देशों के मुकाबले, भारत ने कैसे अपने यहां संक्रमण को रोकने के प्रयास किए, आप इसके सहभागी भी रहे हैं और साक्षी भी रहे हैं।
- बाबा साहेब डॉक्टर भीम राव आंबेडकर की जन्म जयंती पर हम भारत के लोगों की तरफ से अपनी सामूहिक शक्ति का ये प्रदर्शन, ये संकल्प उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।
आप देश की खातिर, एक अनुशासित सिपाही की तरह अपने कर्तव्य निभा रहे हैं।
- कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का देश के नाम संदेश:- कोरोना संकट में डॉक्टर्स, सफाईकर्मियों, पुलिस सहित सरकारी अधिकारियों के डटे रहने से बड़ी देशभक्ति कोई नहीं है। हम एकता, अनुशासन और आत्मबल के भाव से कोरोना को परास्त करेंगे। धैर्य एवं संयम के लिए देशवासियों का धन्यवाद।
- सोनिया गांधी ने लोगों से एहतियात बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई में हर हिंदुस्तानी एकजुट है, कांग्रेस सरकार के साथ है।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा, ' मैं आशा करती हूं कि आप सभी लॉकडाउन का पूरी तरह पालन कर रहे होंगे। आप सभी दूरी बनाए रखने का पूरी तरह पालन करें। अपने-अपने घरों में रहें। समय-समय पर अपने हाथ धोते रहें। बहुत ज्यादा जरूरी होने पर ही घर के बाहर कदम रखें और वो भी मास्क, चुन्नी या गमछा लगाकर। आप सभी इस लड़ाई में सहयोग करें।'
- मेघालय में एक वरिष्ठ डाक्टर यहां कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। यह राज्य में कोविड-19 संक्रमण का पहला मामला है।
- लॉकडाउन के दौरान शराब की तस्करी करने के लिए दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
- इटली में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या सोमवार को 20,000 पार कर गई, लेकिन गंभीर रूप से बीमार रोगियों की संख्या में लगातार दसवें दिन गिरावट आई क्योंकि इसके संक्रमण की दर धीमी हो गई।
- कद में दुनिया की सबसे छोटी महिला ज्योति आम्गे ने लोगों से लॉकडाउन (बंद) के दौरान घरों में रहने और कोरोना वायरस को फैलने से रोकने में मदद करने की अपील की।
0 Comments